Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Mar, 2024 07:37 PM
हरियाणा में सियासी उलटफेर के बीच भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में हरियाणा के 6 टिकट जारी किए गए हैं। हालही में मुख्यमंत्री पद और विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल को लोकसभा चुनाव के मैदान...
नई दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा में सियासी उलटफेर के बीच भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में हरियाणा के 6 टिकट जारी किए गए हैं। हालही में मुख्यमंत्री पद और विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल को लोकसभा चुनाव के मैदान में भाजपा ने उतारा है। पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा ने करनाल से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा अहम नाम बंतो कटारिया का है। जिन्हें अंबाला सुरक्षित सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है कि रतनलाल कटारिया के निधन के बाद से अंबाला सीट खाली चल रही थी। अब सीट पर स्वार्गीय रतनलाल कटारिया की जगह उनकी पत्नी बंतो कटारिया चुनाव में फाईट करेंगी।
देखें पूरी लिस्ट-
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)