Haryana : कल होगा सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट, बहुमत साबित करना कितनी बड़ी चुनौती ?

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Mar, 2024 08:25 PM

khattar said on vij s displeasure

हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है। मनोहर लाल की जगह नायब सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है। वहीं नई सरकार के गठन के बाद ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार को...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है। मनोहर लाल की जगह नायब सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है। वहीं नई सरकार के गठन के बाद ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार को बुलाया गया है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से चलेगी। गौरतलब है हाल ही में हरियाणा का बजट सत्र खत्म हुआ है। ऐसे अब इस नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

हरियाणा में भाजपा पास 41 विधायक हैं और 7 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन भाजपा को प्राप्त है। हरियाणा में बहुमत आंकड़ा 46 हैं। प्रदेश में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं। ऐसे भाजपा बहुमत के आंकड़े को आसानी से छू सकती है।  

सैनी का दावा साबित करेंगे बहुमत

नवगठित कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि नवगठित हमारी सरकार कल निश्चित ही विश्वास मत हांसिल करेगी। 

विज हमारे वरिष्ठ नेता हैंः मनोहर लाल

नई सरकार की गठन के बीच दिग्गज नेता अनिल विज की नाराजगी पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया से रुबरू हुए। इस दौरान उन्होंने विज की नाराजगी को लेकर कहा कि उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि "अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं। यह उनका स्वभाव है कि वह जल्दी परेशान हो जाते हैं, लेकिन जल्द ही ठीक हो जाते हैं। पहले भी ऐसे मामले आए हैं। वह परेशान हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं।" उनसे हमारे नए मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनसे बात करेंगे।''

गौरतलब है कि विज भाजपा विधायक दल  की बैठक से नाराज होकर एक पत्रकार की गाड़ी से अपने निवास अंबाला चले गए थे। इस बीच नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज शामिल नहीं हुए। 


हरियाणा पॉलिटिकल क्राइसिस के बीच मनोहर लाल के कैबिनेट सहित मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। जिसके बाद नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से नई सरकार का दावा पेश किया। अब भाजपा निर्दलीय विधायकों के सहारे बिना जेजेपी के सहयोग के बिना सरकार बनाएगी। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रुप में नायब सैनी शपथ ली। 

PunjabKesari

इन 5 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ

  1. सबसे पहले कंवर पाल ने मंत्री पद की शपथ ली।
  2. दूसरे नंबर पर मूलचंद्र शर्मा ने ली शपथ।
  3. रणजीत सिंह ने मंत्री की शपथ ली।
  4. जयप्रकाश दलाल ने शपथ ली।
  5. डॉ. बनवारी लाल ने पांचवें नंबर पर ली मंत्री पद की शपथ।

बताया जा रहा है कि राजभवन में शाम 5 बजे नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी सूचना है। सूत्रों के मुताबिक जेपी दलाल और रणजीत चौटाला का नाम डिप्टी सीएम पद की रेस में शामिल है। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय सहित कई भाजपा विधायक व नेता शामिल है। 


इस नई सरकार के गठन से पूर्व ही हरियाणा दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नाराजगी जाहिर करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। वह अपने 
अंबाला कैंट अपने घर पर है।

 
PunjabKesari

जानें कौन हैं नायब सैनी

सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। नायब सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी। 2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2016 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। कुछ समय पहले ही उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।




PunjabKesari

अनिल विज नाराज, बैठक से बाहर निकले

अनिल विज भाजपा विधायक दल की बैठक से बाहर निकल गए है। जाते समय विज अपनी गाड़ी भी नहीं लेकर गए। गौरतलब है कि भाजपा विधायक दल की बैठक हरियाणा निवास पर चल रही है। सूत्रो के मुताबिक डिप्टी सीएम के नाम को लेकर विज ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक को बीच में छोड़ कर निकल गए। ऐसी जानकारी आ रही है कि गृह निवास से विज के पीछे गाड़िया भेजी गई है। 


भाजपा विधायक दल की बैठक जारी

चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है। इस बैठक में विधायकों के साथ पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ मौजूद हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी उपस्थित हैं।

PunjabKesari

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया पर्यवेक्षकों का स्वागत

विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब चंडीगढ़ पहुंचे। पार्टी ने इन्हें पर्यवेक्षक बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इनका स्वागत किया।


लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर टूटा गठबंधन

JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि BJP का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी। JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। दुष्यंत ने दिल्ली में अमित शाह से दोबारा मिलने का समय मांगा है। हालांकि ये मुलाकात होगी या नहीं, ये पक्का नहीं है।


राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए है। अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। मनोहर लाल दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। डिप्टी सीएम जेपी दलाल और रणजीत चौटाला बन सकते हैं।

PunjabKesari

कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, सिर्फ मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए सिरे से पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। कैबिनेट में 5 नए चेहरे होंगे।

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!