दुष्कर्म का आरोप लगा समझौते के लिए नौकरानी ने मांगा 8 लाख, रोडवेज चालक ने निगला जहर

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Dec, 2023 05:26 PM

maid accused of rape and asked for rs 8 lakh to settle the matter

हरियाणा में एक रोडवेज कर्मचारी ने ब्लैकमेलिंग के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है। पीड़ित की पहचान रोडवेज चालक जगबीर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रेप केस में एक गैंग ने समझौते के नाम पर 8 लाख रुपए की डिमांड की थी...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में एक रोडवेज कर्मचारी ने ब्लैकमेलिंग के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है। पीड़ित की पहचान रोडवेज चालक जगबीर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रेप केस में एक गैंग ने समझौते के नाम पर 8 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसका सौदा 5 लाख रुपये में तय हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला है कि तय राशि में से जगबीर सिंह 50 हजार रुपये दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके साथियों को दे चुका था। आरोपियों की ब्लैकमेलिंग से आहत रोडवेज चालक ने जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया है। पीड़ित को रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रही शहर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  इसके अलावा अब रोडवेज चालक जगबीर सिंह उर्फ काला पर दर्ज हुए दुष्कर्म मामले की जांच डीएसपी राजेश करेंगें, क्योंकि पुलिस ने इस मामले में एससी एसटी एक्ट की धारा भी इजाद की है। 

बता दें कि 7 दिन पहले चालक जगबीर सिंह पर उसके घर पर काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर जगबीर सिह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में ही समझौते के नाम पर चालक जगबीर सिंह पर आरोपियों ने दबाव बनाया था। इस ब्लैकमेलिंग में महिला के साथी कर्मवीर पारचा, रेखा व दिनेश कांबोज का नाम शामिल है। 

 महिला थाने में मामला दर्ज होने से परेशान जगबीर सिंह ने नामजद से अपने साथी कर्मचारी के माध्यम से बात की। जगाधरी बस स्टैंड पर नामजद ने जगबीर सिंह के साथी कर्मचारी से बात की, जहां उससे मामले  में समझौते के नाम पर 8 लाख रुपए मांगे। जसमें बातचीत के माध्यम से सौदा 5 लाख रुपये में तय हुआ। कर्मचारी ने यह बातचीत मोबाइल में रिकार्ड कर ली थी। जब साथी कर्मचारी ने आकर जगबीर सिंह को नामजद द्वारा पांच लाख रुपए मांगने की बात कही तो वह परेशान हो गया। इसी परेशानी में उसने जहरीली पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद रोडवेज कर्मी  का भाई जिला रोहतक के गांव चिड़ी निवासी सूरजभान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!