Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Sep, 2018 08:43 AM
हरियाणा में बसों में सफर करने वाले यात्री सावधान हो जाए। क्योंकि सफर में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टोहाना उपमंडल में भी आज रोडवेज कर्मचारी....
टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में बसों में सफर करने वाले यात्री सावधान हो जाए। क्योंकि सफर में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टोहाना उपमंडल में भी आज रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसे देखते हुए DSP जोगिंदर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
इंचार्ज कुलदीप जागड़ा ने रोडवेज में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को माइक के माध्यम से सूचना दी कि सरकार के आदेशानुसार उनका काम पर आना बेहद जरूरी है। अगर वह काम पर नहीं जाते तो सरकारी निर्देशानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिसार जाने वाली बसें तैयार है जो भी यात्री आना चाहे वह उसमे बैठ सकते है।