Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Mar, 2025 09:57 PM

यमुनानगर के भूड़कला खिजराबाद एरिया में एक तेंदुआ सड़क पर आ गया। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार से तेंदुए से टकरा गया। जिससे बाइक सवार और तेंदुआ दोनों घायल हो गए। तेंदुआ ज्यादा चोट लगने के कारण सड़क से उठ नहीं पाया।
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के भूड़कला खिजराबाद एरिया में एक तेंदुआ सड़क पर आ गया। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार से तेंदुए से टकरा गया। जिससे बाइक सवार और तेंदुआ दोनों घायल हो गए। तेंदुआ ज्यादा चोट लगने के कारण सड़क से उठ नहीं पाया। इस वजह से रोड़ पर जाम जैसी स्थिति हो गई।
जानकारी के अनुसार घायल मनीष किशनपुरा का रहने वाला है। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था कि इसी दौरान सड़क पर आए तेंदुआ से उसकी बाइक टकरा गई। जिसके चलते वह बुरी तरह चोटिल हो गया। उसे स्थानीय एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार हुआ और उसे खिजराबाद अस्पताल में ले जाया गया।
वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि इस घटना में तेंदुए के पैर पर चोट आई है, जिसके चलते वह काफी देर बाद किसी तरह सड़क से नीचे हटा और जंगल में जाकर बैठ गया। बता दें कि यह इलाका कालेसर नेशनल पार्क को से सटा हुआ है। अक्सर सड़क पर तेंदुए देखे जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)