जानिए कौन है मोहन लाल बड़ोली, जिन्हें BJP ने सोनीपत से बनाया प्रत्याशी, रमेश कौशिक का कटा टिकट

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2024 10:56 AM

know who is mohan lal baroli whom bjp made candidate from sonipat

भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है जिसमें हरियाणा में बची हुई चार सीटों पर का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने पांचवी लिस्ट में हरियाणा की बची हुई हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से पर प्रत्याशियों की घोषणा कर...

सोनीपत : भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है जिसमें हरियाणा में बची हुई चार सीटों पर का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने पांचवी लिस्ट में हरियाणा की बची हुई हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट कट गया है। यहां से भाजपा ने मोहन लाल बड़ोली को टिकट दिया है। यहां से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक का टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं हुआ अंतत रमेश कौशिक का टिकट काट दिया गया। इसका मुख्य कारण पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होना बताया जा रहा है।

मोहन लाल का व्यक्तिगत जीवन

मोहन लाल का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था। उनके पिता कली राम कौशिक अपने गांव में एक प्रतिष्ठित कवि थे और जांटी, सोनीपत के कवि पंडित लखमी चंद की रागनियों के शौकीन थे। वह एक किसान और व्यापारी हैं। मोहन लाल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई जीएसएसएस, खेवड़ा, सोनीपत से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई।

मोहन लाल का राजनीतिक करियर

मोहन लाल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह सोनीपत क्षेत्र के बहुत कम भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में से थे। इनेलो राज के दौरान मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले वह पहले भाजपा उम्मीदवार थे।

2019 में लड़ा था विधानसभा चुनाव

मोहन लाल बड़ोली साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सदस्य के रूप में राई से हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1995 में मंडल अध्यक्ष (मुरथल) का पद संभाला। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान जिला परिषद में चुने गए थे। 2019 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वह इस राई सीट से  विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले बीजेपी उम्मीदवार हैं। मोहन लाल बड़ौली 1989 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। मोहनाल लाल को 2019 में सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। वह इस सीट पर जीत हासिल करने में सक्षम रहे, इसे कांग्रेस के लिए एक निश्चित सीट माना जाता था। 2020 में बडौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!