लठतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र और जनता-जर्नादन की है जीत: कविता जैन

Edited By Shivam, Updated: 19 Dec, 2018 08:09 PM

kavita jain celebrated bjp winning in mc election of haryana

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लठतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र और जनता-जर्नादन की जीत बताया। उन्होंने दिनरात एक करने वाले पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और भाजपा उम्मीदवारों...

चंडीगढ़ (धरणी): शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लठतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र और जनता-जर्नादन की जीत बताया। उन्होंने दिनरात एक करने वाले पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और भाजपा उम्मीदवारों पर भरोसा जताने वाले मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।

रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर और करनाल नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी मेयर प्रत्याशियों और अधिकांश स्थानों पर पार्षद उम्मीदवारों के विजयी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा ने जिस सुशासन और बदलाव की राह पर आगे बढ़कर दीमक लगी व्यवस्था में सुधार लाने की प्रक्रिया से आमजन के जीवन में बदलाव लाना शुरू किया था, उसपर निगम चुनाव के दौरान मतदाताओं ने पूरा भरोसा और प्यार बरसाया है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा को हराने के लिए लठतंत्र का एकजुट होना और लोकतंत्र की जीत होना हरियाणा के राजनीतिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने साबित कर दिया है कि भाजपा आम जनमानस की पार्टी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई लहर पैदा की है।

मंत्री कविता जैन ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल पर मतदाताओं ने मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को वैध करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाने के साथ-साथ इन कालोनियों में विकास शुरू कराने, अमु्रत योजना के तहत 1500 करोड रूपए के विकास कार्यों के साथ-साथ दो दर्जन से अधिक व्यवहारिक नीतियों की बदौलत ही आज जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा उम्मीदवारों को दिया है।

उन्होंने कहा कि पालिकाओं में ठोस कचरा प्रबंधन, एक छत के नीचे एनओसी देने, प्रापर्टी टैक्स ऑनलाइन भरने की सुविधा, अवैध व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को वन टाइम पालिसी के तहत नीति मंजूर करना, स्ट्रीट वैंडिंग पालिसी से पालिकाओं में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए जगह चिन्हित करने का सर्वे, 20 साल से ज्यादा समय से पालिकाओं में लीज, किरायधारकों को मालिकाना हक देने की नीति मंजूर करने जैसे निर्णयों से मतदाताओं का भाजपा में भरोसा बढ़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!