Edited By Updated: 31 Oct, 2016 05:50 PM
घरौंडा में युवक की हत्या पर परिजनों व लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नेशनल हाइवे नं. 1 पर युवक का शव रखकर परिजनों ने जाम लगाया। अापको बता दें कि युवक 6 दिन से लापता था। गांजबढ़ के पास दुकान पर कुछ लोगों से मृतक...
करनाल (विवेक राणा): घरौंडा में युवक की हत्या पर परिजनों व लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नेशनल हाइवे नं. 1 पर युवक का शव रखकर परिजनों ने जाम लगाया। अापको बता दें कि युवक 6 दिन से लापता था। गांजबढ़ के पास दुकान पर कुछ लोगों से मृतक युवक का झगड़ा हुआ था। अाज करीब 6 दिन बाद गांजबढ़ में एक पुलिया के नीचे युवक का शव मिला। अारोपियों ने मृतक के मुंह पर तेजाब डाला हुअा है।
परिजनों का अारोप है कि 24 तारीख से लापता हुए हरप्रीत को पुलिस ने ढूंढने में लापरवाही दिखाई है। उन्होंने शव को नेशनल हाइवे पर रख पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने अारोपियों की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।