प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देख भावुक हुए शिक्षा मंत्री गुर्जर, कहा-500 वर्षों से था इस पल का इंतजार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 22 Jan, 2024 05:17 PM

kanwarpal gurjar became emotional after watching pran pratistha program

भगवान श्री राम लला आज अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। 500 सालों के इंतजार के बाद यह ऐतिहासिक क्षण आया है। इस ऐतिहासिक मौके को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपने आवास पर लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण देखते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो...

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): भगवान श्री राम लला आज अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। 500 सालों के इंतजार के बाद यह ऐतिहासिक क्षण आया है। इस ऐतिहासिक मौके को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपने आवास पर लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण देखते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा इस क्षण को देखकर आज हर कोई भावुक है। उन्होंने कहा कि जब वो ढांचा टूटा तब भी ऐसे ही सब भावुक हो गए थे। ऐसा महसूस हो रहा है कि आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पूरी दुनिया आज भगवान श्री राम के रंग में रंग गई है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में ऐतिहासिक क्षण को लेकर उत्साह है, न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी भगवान राम के नाम की यात्राएं निकाली जा रही हैं।  राम मंदिर के लिए जिन महापुरुषों ने संघर्ष किया, अपने प्राणों की आहुति दी थी आज उन सबके परिवारों के लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि अभी लाइव प्रसारण देखते हुए मैं सोच रहा था कि एक समय संघर्ष का था और आज यह समय है कि आकाश से पुष्प वर्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी लाइव प्रसारण में साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती का जो चित्र दिखाए वह गले मिलकर भावुक हो गईं और जिस वक्त वो ढांचा टूटा उस वक्त भी इसी प्रकार के भावुक होने का दृश्य था। उस क्षण को महसूस करते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो गए कि जब ढांचा टूटा तो उस वक्त भी वो वहीं पर थे।

मंत्री ने कहा असंख्य  संतो, महापुरुषों ,कारसेवकों जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और उन सभी को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज मैं ही नहीं पूरा देश भावुक है। प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण को देखकर मैं बहुत भावुक हो गया था। आज पूरे देश को भी इसी प्रकार का महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा मैं पूरे देश को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्गों की एक सोच थी 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी और मुझे आज यह मील का पत्थर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि यह विचार दुनिया में जाएगा जो आने वाला समय है। दुनिया के कल्याण के लिए जो विचार भारत के पास है यह भगवान श्री राम का आदर्श है। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा श्री राम के आदर्श से ही हो रही है। पूरी दुनिया को यह बात समझ में आएगी कि दुनिया के विकास के लिए धरती की सुरक्षा के लिए पर्यावरण और सब चीजों के लिए यह विचार बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा आज हम ऐसा महसूस कर रहे हैं जैसे नए युग की शुरुआत हो रही है। वहीं आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगाधरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और पर भगवान श्री राम का जय जयकार करते हुए नजर आए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च )

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!