JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पहुंचे टोहाना, विधायको की सदस्यता रद्द करने को लेकर दिया बड़ा बयान

Edited By Isha, Updated: 18 May, 2024 06:34 PM

jjp national president ajay chautala reached tohana

टोहाना में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला पहुंचे और उन्होंने अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार किया। मीडिया से बातचीत करते हुए अजय सिंह चौटाला ने दो विधायको की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने...

टोहाना (सुशील): टोहाना में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला पहुंचे और उन्होंने अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार किया। मीडिया से बातचीत करते हुए अजय सिंह चौटाला ने दो विधायको की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने पर कहा कि जो विधायक पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 


देवेंद्र सिंह बबली पर पूछे सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि अगर देवेंद्र सिंह बबली को कोई नाराजगी थी, तो वह मिलकर जाहिर कर सकते थे लेकिन वह मीडिया में बयान देकर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बबली द्वारा रविवार को राजनीतिक फैसला लेने के प्रश्न पर कहा कि लेने दो फैसला लेना है।

 वही भाजपा के 400 पर के नारे पर कहा कि अब तो ऐसा लग रहा की 200 पर करते नजर नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेजेपी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी से नजर आ रहा है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवारों को जन समर्थन मिल रहा है और तपती गर्मी में भी लोग उनके साथ चलते नजर आ रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!