जीवन कुंडू हत्याकांड; पुलिस ने मामले में फरार चल रहे 3 आरोपी गुजरात से दबोचे, एक पर था 50 हजार का इनाम

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Aug, 2026 03:51 PM

jivan kundu murder case police nabbed three absconding accused from gujarat on

हरियाणा पुलिस ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा पुलिस ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जीवन कुंडू हत्याकांड में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 50,000 का इनामी मुख्य आरोपी रमेश शर्मा भी शामिल है। हरियाणा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सभी तीन प्रमुख आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया गया है।

4 अगस्त को हुई थी जीवन कुंडू की हत्या

बीते 4 अगस्त को हिसार के सूर्यनगर निवासी जीवन कुंडू की 10–12 व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में FIR No. 388 दिनांक 04.08.2026, धारा 103(1), 126, 190, 191(2), 191(3) एवं 61 BNS के तहत थाना HTM, हिसार में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद मुख्य आरोपी रमेश शर्मा निवासी सूर्यनगर, हिसार, विशाल उर्फ बाबा निवासी भारत नगर, हिसार तथा सौरभ उर्फ मोल्ड निवासी सूर्यनगर, हिसार फरार चल रहे थे। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

विरोध प्रदर्शनों के बीच हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

घटना के बाद हिसार शहर में लोगों में काफी रोष था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं धरने भी आयोजित किए गए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस की अलग अलग टीमों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। 

आरोपियों की तलाश में लगातार तकनीकी निगरानी एवं मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से इनपुट जुटा रही थी। इसी दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों फरार आरोपियों को जूनागढ़, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान हिसार पुलिस तथा एसटीएफ टीम हिसार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश—कानून से नहीं बच सकते

हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों को अंजाम देकर फरार होने वाले अपराधी देश के किसी भी हिस्से में छिपे हों, हरियाणा पुलिस उन्हें कानून के शिकंजे में लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी। तकनीकी निगरानी, मानव खुफिया तंत्र और अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों तक लगातार पहुंच बनाई जा रही है।

 फरार आरोपियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाएगी हरियाणा पुलिस; DGP अजय सिंघल

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले तत्वों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद फरार होकर कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे कहीं भी छिप जाएं, हरियाणा पुलिस की पहुंच से बाहर नहीं हैं। 

DGP ने कहा कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को हर स्थिति में बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने एसटीएफ, हिसार पुलिस तथा इस अभियान में शामिल अन्य टीमों को इस सफल कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए कहा कि गंभीर एवं जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!