Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 Jun, 2018 10:03 AM
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल के 44वें दिन के धरने पर जिला प्रधान वीरभान ढुल और रामप्रसाद रेढू 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। धरने की अध्यक्षता खाप नेता ईश्वर सिंह कंडेला ने की। किताब सिंह भनवाला और प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह....
जींद(ब्यूरो): अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल के 44वें दिन के धरने पर जिला प्रधान वीरभान ढुल और रामप्रसाद रेढू 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। धरने की अध्यक्षता खाप नेता ईश्वर सिंह कंडेला ने की। किताब सिंह भनवाला और प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान ने कहा कि यदि मलिक ने सौदेबाजी नहीं की होती तो समयाधि में मांगें स्वीकार हो जानी थीं।
जब इस अवधि तक मांगें पूरी नहीं हुई तो पुन: तुरंत दिल्ली कूच की घोषणा करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। माजरा खाप नेता जयनारायण जिलेदार और पाला राम बीबीपुर ने यशपाल मलिक पर हमले बोले। इस मौके पर बलवान पेगां, ओम सिंह सांगवान, खजान सिंह घोघडिय़ां, सूरजमल नैन खरैंटी, बलबीर पूनिया, बारू राम भकलाना, होशियार सिंह गिल, दलबीर अनूपगढ़, साहिल भनवाला, हरिओम दलाल, सम्मत सिंह, सतबीर कोच, साधु राम भौंसला, सूबे सिंह गिल व नरेश आदि मौजूद थे।