आई.टी.सी. रिजॉर्ट पहुंचे शिवराज, विधायकों को दिया मंत्र

Edited By Isha, Updated: 16 Mar, 2020 10:10 AM

itc shivraj reached the resort gave mantra to mlas

मानेसर स्थित आई.टी.सी. रिजॉर्ट में ठहरे भाजपा के 106 विधायकों से मिलने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर शाम को पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान.....

गुडग़ांव (गौरव) : मानेसर स्थित आई.टी.सी. रिजॉर्ट में ठहरे भाजपा के 106 विधायकों से मिलने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर शाम को पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने घंटों इन विधायकों के साथ मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने को लेकर मंत्रणा की। साथ ही सीनियर विधायकों के साथ योजना बनाई कि किस विधायक को मध्यप्रदेश के विधानसभा में क्या रोल अदा करना है। शिवराज यहां से दिल्ली रवाना हो गए।  

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाकर रखी। उनके साथ हिन्दू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव भी मौजूद रहे। बाद में सुरजीत यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजका के साथ पूर्ण समर्थन है। जल्द ही फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। मध्यप्रदेश में अब भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। रविवार देर रात सभी 106 विधायक दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!