BJP के लिए पूरा जीवन कुर्बान करने वाले विज को मंत्रिमंडल में स्थान ना देना बेहद दुखद बात है : रामपाल माजरा

Edited By Isha, Updated: 21 Mar, 2024 10:55 AM

it is very sad that vij who sacrificed his entire life for bjp

लोकसभा - विधानसभा चुनावों को देख सभी दल  पूरी तरह से एक्टिवेट नजर आने लगे हैं। इनेलो ने भी प्रदेश संगठन की कमान अपने बेहद विश्वसनीय एवम अनुभवी नेता रामपाल माजरा को सौंप दी है। पंजाब केसरी से बातचीत के दौ

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी) : लोकसभा - विधानसभा चुनावों को देख सभी दल  पूरी तरह से एक्टिवेट नजर आने लगे हैं। इनेलो ने भी प्रदेश संगठन की कमान अपने बेहद विश्वसनीय एवम अनुभवी नेता रामपाल माजरा को सौंप दी है। पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान माजरा ने इनेलो के सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने तथा जीतने का दम भरा। उन्होंने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने को सत्ता विरोधी लहर का डर बताया। साथ ही उन्होंने अनिल विज की अनदेखी प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताई। उन्होंने मौजूदा सरकार को पूरी तरह से कमजोर और असफल बताया। उनसे कई मुद्दों पर हुई बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं :-

 

प्रशन:- आपके उस दौर को भी देखा, जब आप युवा लोकदल के लिए दिन रात मेहनत करते थे ?
उत्तर:-
मुझे संगठन का बेहद पुराना अनुभव है। मैंने गांव- ब्लॉक -जिला और राज्य स्तर पर संगठन के तमाम पदों पर काम किया है और मैं इनेलो की पुरानी व नई पूरी टीम को जानता हूं। कोशिश यही रहेगी कि सभी कोई इकट्ठा करके इंडियन नेशनल लोकदल को मजबूत करूं ताकि इन चुनावों में आईएनएलडी नए आयाम स्थापित कर सके। जिस प्रकार से आज इस भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है, उनके कामकाज से आज कोई खुश नहीं है, क्योंकि प्रदेश के हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं है। किसान नाराज है स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं की गई, एसपी दिया नहीं जा रहा, उनकी आमदनी दोगुनी नहीं की गई, बिजली कनेक्शन नए नहीं दिए जा रहे और किसन से जुड़ी कई चीजे जीएसटी के दायरे में ला दी गई।

आज हमारा प्रदेश इस सरकार की गलत सोच- नीति और व्यवस्था के कारण कर्ज के नीचे डूब चुका है। स्कूल है तो मास्टर नहीं हैज़ मास्टर है तो किताबें नहीं है, अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं है, डॉक्टर है तो दवाई नहीं है, जलघर है तो जल नहीं है, पावर हाउस है तो बिजली नहीं है। इस प्रकार की अव्यवस्था प्रदेश में फैली हुई है। ना ही एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलवाया गया, आज हांसी बुटाना नहर में पानी नहीं हैज़ दादूपुर नलवी नहर इन्होंने बंद कर दी, इस प्रकार से प्रदेश को धोखे में रखा जा रहा है। इन सभी मुद्दों पर हमारी पार्टी पूरी तरह से गंभीर है। हमारा एक ही लक्ष्य रहेगा कि इंडिया नेशनल लोकदल को और अधिक मजबूत किया जाए।

 

प्रशन:- लोकसभा- विधानसभा चुनाव नजदीक है,  संगठन कब तक खड़ा कर देंगे ?
उत्तर:-
हम पुराने संगठन से ही अधिक काम लेने की कोशिश करेंगे। थोड़े बहुत कुछ और साथी जरूर जोड़ेंगे, क्योंकि बार-बार संगठन में बदलाव ठीक बात नहीं होता। छोटे-मोटे बदलाव जरूर करेंगे। लेकिन इन्हें की कार्य क्षमता को बढ़ाया जाएगा। गांव स्तर तक संगठन को पहुंचाएं, बूथ स्तर तक हम पार्टी को मजबूती देंगे।

 

प्रशन:- एकदम से मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के फैसले को किसी नजर से देखते हैं ?
उत्तर:-
यह सत्ता विरोधी लहर को कम करने की कोशिश है। लेकिन चेहरे बदलने से यह कम नहीं होगी। प्रदेश का विकास करने से और लोगों के काम करने से दिलों में जगह बनाई जा सकती है। आज जन विरोधी लोग सत्ता में बैठे हैं जो जनता के खिलाफ काम कर रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब धरने कहीं ना कहीं ना चल रहे हो। ओल्ड पेंशन स्कीम का वायदा किया था लेकिन इन्होंने पूरा नहीं किया। 5100 पेंशन का भी इनकी सहयोगी पार्टी का वायदा था इन्होंने भी बोला था कि दोनों दलों के वायदों को पूरा किया जाएगा। यह लोग गांव -शहर स्तर की समस्याओं से पूरी तरह से अनभिज्ञ है। जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है।

 

 

प्रशन:- क्या मंत्रिमंडल में नए चेहरों के आने से कुछ बदलाव की संभावना है ?
उत्तर:-
इन नए लोगों की भी कार्यक्षमता पर प्रश्न चिन्ह अवश्य उठेगा, क्योंकि अभी फिलहाल तो ढहाई महीने तक आचार संहिता लगी रहेगी फिर साढे 3 महीने ही बचे हैं। मंत्रिमंडल में कुछ को शामिल किया, कुछ को बाहर किया, यह केवल और केवल एक ड्रामा है जो अभी आए हैं वह भी दूध के धुले हुए नहीं है। उन पर भी तरह-तरह के आरोप है। बनने वाले मंत्रियों की कार्य कुशलता और क्षमता पर सवाल उठाने निश्चित है क्योंकि समय बहुत कम है और काम बहुत अधिक है।

 

प्रशन:- आपके व्यक्तिगत व राजनीतिक मित्र अनिल विज को भाजपा ने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी, क्या कहेंगे ?
उत्तर:-
यह बेहद दुर्भाग्य की बात है। इतने अनुभवी व्यक्ति को जिसने इस पार्टी के लिए बहुत बड़े-बड़े काम किए, बड़े बलिदान दिए, पूरी सरकार में एकमात्र ऐसा व्यक्ति जिसकी प्रशासन पर पकड़ थी, जिससे बेईमान डरते थे, लापरवाह लोग जिनके नाम से कांपते थे, मैंने अनिल विज को विधानसभा में भी देखा है जब यह अकेले थे और कांग्रेसी इन्हें अलग बिठा देते थे। ऐसे व्यक्ति को जिसने भाजपा के लिए पूरा जीवन कुर्बान कर दिया, उसे स्थान नहीं देना हरियाणा प्रदेश के लिए बेहद दुखद बात है। इस अहंकार का नतीजा भारतीय जनता पार्टी को अगले चुनाव में अवश्य मिलेगा।

 

प्रशन:- लोकसभा चुनावों को लेकर इनेलो की क्या रणनीति है ?
उत्तर:-
हम सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सभी पर जीत दर्ज करेंगे। हमारे सभी पुराने- नए कार्यकर्ता साथी मिलकर इन चुनावों की तैयारी में जुड़ चुके हैं।

 

 

प्रशन:- चौ0 देवीलाल व डॉ मंगल सेन की जोड़ी के दौर में एसवाईएल, अलग हाईकोर्ट, अलग राजधानी की आपने लड़ाई लड़ी, लेकिन चार दशक बाद भी आज यह मुद्दे वहीं के वहीं है ?
उत्तर:-
जी बिल्कुल, आज भी कुछ बदला नहीं है। हमने बहुत लड़ाई लड़ी, चौ0 देवीलाल के नेतृत्व में एसवाईएल और रावी-ब्यास के पानी की खूब लड़ाई लड़ी, चंडीगढ़ को लेकर भी हमने जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया। लेकिन आज तक भी हमें एसवाईएल का पानी नहीं मिल पाया। हांसी बुटाना नहर सूखी पड़ी है, दादूपुर नलवी नहर इन्होंने बंद कर दी। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी आगे हम राजस्थान को बारिश के दिनों में देंगे, अगर बारिश के दिनों मे पानी होता तो दादूपुर नलवी नहर क्यों न चलाई गई होती। हमारा अलग हाई कोर्ट -राजधानी नहीं बन सकी। आज प्रदेश में अवयवस्था का माहौल है। कोई भी काम सिरे नहीं चढ़ा, यह इस सरकार की कमजोरी को दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!