सब अफवाह है भाजपा कहीं भी कमजोर नहीं है: कंवर पाल गुर्जर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Apr, 2018 11:57 AM

it is rumored that the bjp is not weak anywhere

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने एक वार्ता में कहा कि एस.वाई.एल. मुद्दे को वर्तमान सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। पिछले 10 वर्षों से यह मुद्दा ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। इस मुद्दे पर अब न्यायालय का फैसला भी हमारे....

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने एक वार्ता में कहा कि एस.वाई.एल. मुद्दे को वर्तमान सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। पिछले 10 वर्षों से यह मुद्दा ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। इस मुद्दे पर अब न्यायालय का फैसला भी हमारे पक्ष में है और सरकार इसे पूरा करने में सफल रहेगी।

यह बहुत लंबी लड़ाई है और इस मुद्दे को लेकर सरकार बिल्कुल गंभीर है। हरियाणा के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां 27 वर्षों बाद पानी पहुंचा है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को पानी मिले और सरकार इसके लिए पूरे प्रयास कर रही है।

इनेलो इस मुद्दे पर बेवजह आंदोलन कर राजनीति करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दादूपुर नहर का नक्शा ही गलत है। उस नहर में पानी चलता ही नहीं है। दादूपुर से पानी छोड़ते हैं तो पानी पीछे वापस आ जाता है। उसके सही तरीके से निर्माण की जरूरत है। 1200 एकड़ जमीन के लिए उसका निर्माण किया गया था लेकिन वह 300 एकड़ जमीन तक ही सीमित है।

वर्तमान सरकार ने उस नहर को डिनोटिफाई किया है। गुर्जर ने कहा कि भाजपा कहीं भी गांव में कमजोर नहीं रही है और जहां सीटें कम रही हैं वहां अब सीटें बढ़ेंगी। पहले ऐसा था कि पार्टी सत्ता में नहीं थी, इस बार यह सत्ता में है तो ज्यादा सीटें मिलेंगी। सरकार ने काम निष्पक्ष होकर किया है। परिणाम काफी अच्छा रहेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!