विवाह योग्य लड़के और लड़कियों का परिचय सम्मेलन, 421 परिवारों ने लिया हिस्सा

Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Oct, 2018 11:58 AM

introduction of marriageable boys and girls 421 families took part

पंचकूला में जाट सभा चंडीगढ़ द्वारा सैक्टर-6 स्थित जाट भवन में विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित देश के कई राज्यों से कुल 421 परिवारों ने हिस्सा...

पंचकूला(उमंग): पंचकूला में जाट सभा चंडीगढ़ द्वारा सैक्टर-6 स्थित जाट भवन में विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित देश के कई राज्यों से कुल 421 परिवारों ने हिस्सा लिया। परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता जाट सभा के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डाॅ महेंद्र सिंह मलिक ने की। 

PunjabKesari

डाॅ मलिक ने इस अवसर पर बच्चों के साथ आए परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में विवाह के योग्य लड़के व लड़कियों के लिए वांछित शैक्षिक योग्यता व नौकरी वाले अनेक बच्चे मिल जाते हैं। समय के साथ समाज को भी अपने रीति-रिवाजों व पुरातन परंपराओं में परिवर्तन करना चाहिए। परिचय सम्मेलन में बच्चे अपने माता-पिता की उपस्थिति में एक-दूसरे को देख लेते हैं। एक दूसरे के पंसद अाने पर  विवाह की बात को अागे बढ़ाया जाता है। 

उन्होंने बताय़ा कि इस परिचय सम्मेलन में एक पुस्तिका भी सभी परिवारों को वितरित की गई जिसमें विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का विस्तृत तौर पर परिचय दिया गया था।  इस अवसर पर भारतीय जाट रिश्ते संस्था गाजियाबाद से रविंद्र चाहर, गुरूग्राम से जाट सभा के प्रधान डाॅ धर्मवीर राठी, जाट सभा पंचकूला के महासचिव राजकपूर मलिक,उपाध्यक्ष जयपाल पूनिया, बीएस गिल, राकेष गिल, महाबीर फौगाट, राजेंद्र खरब, प्रेम सिंह, राजबीर राज्याण, अनिल आर्य समेत जाट सभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!