अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव : 18 अध्यायों को लेकर 18 घाटों पर जलेंगे लाखों दीपक

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Dec, 2020 09:56 AM

international geeta festival lakhs lamps on 18 ghats 18 chapters on jayanti day

कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में भी 2 लाख 25 हजार दीप जलाकर एक नया रिकार्ड बनाने के लिए एक नींव का पत्थर लगाया जाएगा। इस नींव के पत्थर पर धीरे-धीरे ऐतिहासिक ईमारत खडी होगी इसका सपना आज हर किसी के जहन में है। इस सपने को साकार करने...

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर) : कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में भी 2 लाख 25 हजार दीप जलाकर एक नया रिकार्ड बनाने के लिए एक नींव का पत्थर लगाया जाएगा। इस नींव के पत्थर पर धीरे-धीरे ऐतिहासिक ईमारत खडी होगी इसका सपना आज हर किसी के जहन में है। इस सपने को साकार करने के लिए ही इस वर्ष 18 लाख दीपक जलाने की योजना का स्वरूप तैयार किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसका स्वरूप छोटा करना पडा। अहम पहलु यह है कि अगले वर्ष महोत्सव में 18 लाख दीप जलाने पर भी फोकस किया जा सकता है। 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी में 6 लाख 6 हजार 569 दीप जलाकर गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने वाले डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पीआरओ आशीष मिश्रा अपनी टीम के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे है। उन्होंने ब्रह्मïसरोवर के तट पर विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्टीय गीता महोत्सव 2020 में अयोध्या की तर्ज पर पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को जहन में रखकर 18 लाख दीप जलाने की योजना थी लेकिन कोविड-19 के कारण इस योजना को इस वर्ष अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। लेकिन दृढ निश्चय है कि अगले वर्ष 18 लाख दीपक जलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इससे कुरुक्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में दीपोत्सव से भी जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा वर्ष 2014 में अयोध्या में दीपावली के दिन दीप जलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया, तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर मोहर लगाई लेकिन प्रशासनिक कारणों के कारण उस समय यह प्रस्ताव सिरे नहीं चढ पाया। अब वर्ष 2017 में फिर उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष अयोध्या में दीपावली के दिन दीप जलाने की योजना रखी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस योजना पर मोहर लगाई और वर्ष 2017 में 2 लाख दीप जलाकर इस अभियान को शुरू किया। इसके उपरांत हर वर्ष इसकी संख्या बढती रही और अब दीपवाली के पर्व पर 6 लाख 50 हजार दीप जलाएं गए, इसके लिए गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम भी मौके पर पहुंची। इस टीम ने निर्धारित समय पर 6 लाख 6 हजार 569 दीप जलते हुए की संख्या को रिकार्ड में दर्ज किया और यह एक विश्व रिकार्ड बना है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के इस अदभुत कार्य को देखते हुए अयोध्या के दीपोत्सव को राज्य मेले का दर्जा दिया और इसके लिए बकायदा बजट भी निर्धारित किया है। इस उपलब्धि को देखते हुए ही कुरुक्षेत्र की उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने उनकी टीम के साथ सम्पर्क किया और उनकी टीम ने कुरुक्षेत्र में पहुंंच कर ब्रह्मïसरोवर पर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2020 में 25 दिसम्बर को 2 लाख 25 हजार दीप जलाने की रूप रेखा तैयार की है। इस पावन तट पर पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को लेकर 18 घाटो पर दीप जलाएं जाएंगे और 10 गुणा 10 के बॉक्स में ही दीप जलाएं जाएंगे, जब सभी दीप जलेंगे तो बाकी लाईटों को बंद कर दिया जाएगा ताकि इस अदभुत दृश्य को पूरा विश्व देख सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!