Punjab Flood: इनेलो ने दिखाई दरियादिली, पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को लिया गोद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Sep, 2025 01:37 PM

inld adopts 350 flood affected villages of punjab flood

पंजाब बाढ़ में मदद के लिए हरियाणा की इनेलो पार्टी दरियादिली दिखाई है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लेने का निर्णय लिया है।

डेस्कः पंजाब बाढ़ में मदद के लिए हरियाणा की इनेलो पार्टी दरियादिली दिखाई है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लेने का निर्णय लिया है। चौटाला ने कहा कि फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिलों के 350 गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इन बाढ़ग्रस्त गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई है, ताकि वे इन गांवों में राहत कार्य व मदद प्रदान करें।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ से हजारों लोग और पशु बुरी तरह से त्रस्त हैं। इस त्रासदी में कई लोगों और पशुओं की भारी हानि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इन गांवों में राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा भेज रहे हैं। इनेलो पार्टी इस संकट की घड़ी में बाढ़ ग्रस्त गांवों के साथ खड़ी है और गांवों को हरसंभव सहायता कर रही है। 

हरियाणा में आई बाढ़ को लेकर सरकार को घेरा

इसके साथ अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में आई बाढ़ को लेकर सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसलिए भाजपा सरकार को हरियाणा को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहिए।

 राहुल गांधी पर निशाना साधा

अभय चौटाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विपक्ष का दायित्व निभाने की बजाय आज धरातल से पूरी तरह से गायब हैं। विडंबना यह है कि सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के पास लोगों की मदद करने की न तो इच्छा है और न ही फुरसत है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!