महेश गुप्ता हत्याकांडः सिविल अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Apr, 2024 03:27 PM

injury marks found on mahesh gupta s body during post mortem

कैंट के सुंदर नगर में एक घर के अंदर बुधवार को महेश गुप्ता नाम के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को सिविल अस्पताल में मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया था।

अंबाला(अमन कपूर): कैंट के सुंदर नगर में एक घर के अंदर बुधवार को महेश गुप्ता नाम के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को सिविल अस्पताल में मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया था। शव का गुरुवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्ट के दौरान पता चला कि मृतक के गले और गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए हैं। 

बता दें कि मृतक राम बाजार के मालिक का बेटा है।  राम बाजार के मालिक के बेटे महेश गुप्ता का शव एक घर से मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया था। वहीं हत्या की सूचना के बाद अंबाला कैंट से विधायक व पूर्व गृहमंत्री अनिल विज रात को ही अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस मामले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद आज पुलिस की अगुवाई में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी करवाई गई। जिसमें यह खुलासा हुआ कि महेश गुप्ता के गले और गुप्तांग पर निशान पाए गए। एसएचओ का कहना है कि हमें सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और घरवालों की स्टेटमेंट ली। आज पोस्टमार्टम किया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बता पाएंगे कि क्या हुआ है। 

महेश गुप्ता की संदिग्ध हत्या का मामला काफी गंभीर है। जिसे देखते हुए डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। डॉक्टर ने पुष्टि करते हुए बताया कि गले और गुप्त अंग पर निशान पाए गए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!