अगर भ्रष्टाचार के मामलों में मैं खुद दोषी पाया गया तो कार्रवाई अवश्य होगी : सीएम(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 07 Apr, 2018 09:37 AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि जो इन लोगों ने किया है उसका दंड उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्होंने अपना उदहारण देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के मामलों में ‘मैं खुद भी दोषी पाया...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि जो इन लोगों ने किया है उसका दंड उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्होंने अपना उदहारण देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के मामलों में ‘मैं खुद भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई अवश्य होगी’। इस दौरान मुख्यमंत्री पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा और उसी का परिणाम है कि नौकरियां पारदर्शी तरीके से और मैरिट के आधार पर मिल रही है। सीएम ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भ्रष्टाचार के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिस्टम पुराने चले आ रहे है।

उन्होंने कहा कि हमें शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें दंड अवश्य मिलेगा। आरोपियों से रिश्वत के रूप में लिए गए पैसे वापस लिए जाएंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी जांच की जा रही है और जिस किसी का भी नाम जांच में सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई करते समय काई बड़ा-छोटा नहीं देखा जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!