आश्वासन के बाद टावर से उतरा हवा सिंह, इलाज के लिए PGI ले जाया गया

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 22 May, 2018 09:27 AM

hawa singh tower administration

आखिर 5 घण्टे बाद देर रात टावर पर चढ़े हुए हवा सिंह सैनी को उतारने में प्रशासन कामयाब रहा और राहत की सांस ली। हवा सिंह अपने 2 बेटों की हत्या के मामले में पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं था। जिला प्रशासन ने हवा सिंह की सभी मांगों को मान लिया। उतरने के...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): आखिर 5 घण्टे बाद देर रात टावर पर चढ़े हुए हवा सिंह सैनी को उतारने में प्रशासन कामयाब रहा और राहत की सांस ली। हवा सिंह अपने 2 बेटों की हत्या के मामले में पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं था। जिला प्रशासन ने हवा सिंह की सभी मांगों को मान लिया। उतरने के बाद हवा सिंह को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। 

लाइसेंस न बनने पर टावर पर चढ़ा हवा सिंह
अक्टूबर 2017 को हवा सिंह के 2 बेटों की हत्या हो गई थी। जिसके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने आरोपियों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया और गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका लाइसेंस नहीं बना। जिसके चले वह बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। जिसे देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 
PunjabKesari
आश्वासन के बाद हवा सिंह को उतारने में कामयाब रहा प्रशासन 
हवा सिंह को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना आखिर देर रात उसकी पत्नी को बुला कर प्रशासन ने आश्वासन दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने बात की और हवा सिंह को टावर से नीचे उतारा गया। हवा सिंह की हालात को देखते हुए उसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!