CM मनोहर लाल ने जारी किया हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट- 2030

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jun, 2017 07:35 AM

haryana vision 2030 document release

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में वैश्विक स्तर के विकास एवं प्रदेशवासियों के उत्थान को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा विजन-2030 दस्तावेज जारी कर दिया।

चंडीगढ़ (संघी):हरियाणा सरकार ने प्रदेश में वैश्विक स्तर के विकास एवं प्रदेशवासियों के उत्थान को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा विजन-2030 दस्तावेज जारी कर दिया। जिसमें आॢथक, पर्यावरण व सामाजिक ङ्क्षबदुओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2030 तक जी.एस.डी.पी. वृद्धि दर को 9.8 प्रतिशत करना, प्रति व्यक्ति आय को वार्षिक औसतन 8 लाख 24 हजार 351 रुपए करना, प्रत्येक जिले में औद्योगिक कलस्टर का विकास, 18 लाख रोजगार व 24 घंटे बिजली सहित अन्य लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा विजन-2030 दस्तावेज का लोकार्पण करते हुए बताया कि इस दस्तावेज के अंतर्गत आर्थिक, पर्यावरण व सामाजिक बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए 17 लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा। दस्तावेज में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तीन चरण भी निर्धारित किए हैं जिसमें पहला चरण वर्ष 2019, दूसरा चरण वर्ष 2022 व तीसरा चरण वर्ष 2030 निर्धारित किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!