कल 2 घंटे देरी से खुलेंगे हरियाणा के स्कूल, दुर्गा अष्टमी के कारण समय में किया बदलाव
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 15 Apr, 2024 04:37 PM
हरियाणा के सभी स्कूलों में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी स्कूल 16 अप्रैल को 2 घंटे देरी से खुलेंगे। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी है, इसलिए विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सभी स्कूलों में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी स्कूल 16 अप्रैल को 2 घंटे देरी से खुलेंगे। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी है, इसलिए विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है। बदला हुआ समय विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों पर ही लागू होगा।
डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को पत्र जारी किया गया है। जिसमें मंगलवार के लिए स्कूल का समय बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि 16 अप्रैल को स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का रहेगा। वहीं सामान्य दिनों में स्कूल सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक लगते हैं। लेकिन विभाग ने दुर्गा अष्टमी के त्योहार को देखते हुए दो घंटे की छूट दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)