हरियाणा का इकलौता 17 एकड़ में फैला पार्क, जो नेता जी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित

Edited By Isha, Updated: 22 Jan, 2022 07:54 PM

haryana s only park spread over 17 acres

हरियाणा के गृह मंत्री  अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को नया और आधुनिक रूप दिया जा सका है। 17 एकड़ में फैला यह पार्क प्रदेश का ऐसा पहला पार्क है जोकि पूरी तरह से नेता जी

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के गृह मंत्री  अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को नया और आधुनिक रूप दिया जा सका है। 17 एकड़ में फैला यह पार्क प्रदेश का ऐसा पहला पार्क है जोकि पूरी तरह से नेता जी को समर्पित है।

नेहरू-गांधी परिवारों से हटकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। मगर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पार्क की दशा बदहाली के कागार पर पहुंच गई। 2014 में सत्ता में आते ही गृह मंत्री अनिल विज ने पार्क की सूरत को बदलने की कवायद शुरू की और आज यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार हो गया है जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। आज रविवार को इसी पार्क में गृह मंत्री अनिल विज हर वर्ष की तरह नेता जी के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करें साथ ही ‘जय हिंद’ उद्घोष भी करेंगे। 

नेता जी के वीर रस को दर्शाती 12 फुट ऊंची प्रतिमा
नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क का प्रमुख आकर्षण यहां पार्क की एंट्रेंस में लगी उनकी 12 फुट ऊंची प्रतिमा है। पदमश्री सहित अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित पदम विभूषण राम वी सुतार द्वारा इस प्रतिमा को आकार दिया गया। पार्क में दाखिल होते ही स्थापित प्रतिमा नेता जी के वीर रस को प्रदर्शित करती है जिसमें नेता जी सैनिक यूनिफार्म में है व हाथों में दस्ताने थामे हैं। प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक लाइट व फव्वारे लगाए गए हैं। इसी प्रतिमा पर रविवार को गृह मंत्री अनिल विज पुष्प अर्पित करेंगे। 

PunjabKesari

4 एकड़ में था जोहड़, अब खूबसूरत झील
17 एकड़ क्षेत्र में फैला सुभाष पार्क कांग्रेस सरकार के समय बदहाली का शिकार था। पार्क के 4 एकड़ क्षेत्र में जोहड़ था जिसमें जलकुभी उगी थी। 2014 में गृह मंत्री अनिल विज ने पार्क का स्वरूप बदलने की योजना तैयार की। अब सूमचे पार्क को 29 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक रूप दिया जा चुका है। 4 एकड़ में जहां जलकुभी उगी थी, आज वहां सुंदर झील बन चुकी है। इस झील के चारों ओर आधुनिक लाइटें, फव्वारे व झील के किनारों पर सैर करने के लिए वाकिंग ट्रैक भी बनाया गया है। झील में रंग-बिरंगी मछलियों को छोड़ा गया है, झील के ठीक साथ ओपन एयर जिम बनाया गया है, जहां बच्चों से लेकर बड़े तक सुबह-शाम व्यायाम करते हैं। 

PunjabKesari

सुभाष पार्क में यह सुविधाएं उपलब्ध

ओपन एयर  थियेटर : 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां कोई भी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकता है। 
झील : 4 एकड़ में झील है, जिसमें आगे बोटिंग का आनंद लिया जा सकेगा। झील में 6 फ्लोटिंग फव्वारे भी लगाए गए हैं।  
स्केटिंग रिंग : 690 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्केटिंग रिंग बनाया गया है। यहां सुबह-शाम बच्चे स्केटिंग का अभ्यास करते हैं।
ओपन जिम : व्यायाम करने को ओपन जिम है, जिसमें 14 उपकरण लगाए गए हैं।  
चिल्ड्रन कार्नर : पार्क में चिल्ड्रन कार्नर स्थापित किया गया है, जिसमें 18 झूले लगाए गए हैं। सुबह-शाम यहां बच्चों की भीड़ रहती है। 
संगीतमय फाउंटेन : संगीतमय फव्वारे का निर्माण किया है, जिसका क्षेत्रफल 700 वर्ग मीटर है। यह फव्वारा रंगीन लाइटों से सुसज्जित है। पार्क में यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 
वाकिंग ट्रैक : पार्क में सैर करने के लिए 1 किलोमीटर लंबा वाकिंग ट्रैक बनाया गया है। इसके अलावा बैठने के लिए अच्छे किस्म के बेंच लगाए गए हैं। 
कैफेटेरिया: 3 कैफेटेरिया का निर्माण किया है। प्रत्येक कैफेटेरिया का कुल क्षेत्रफल 4400 वर्ग मीटर है। कैफेटेरिया में पुरुष, महिलाओं व हैंडिकैप के लिए शौचालय का निर्माण किया है।
हैरिटेज पोल व बोलर्ड लाइट : पार्क में रोशनी के लिए 405 हैरिटेज पोल व बोलर्ड लाइट की व्यवस्था की गई है।
सीसीटीवी कैमरा: सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।
सार्वजनिक शौचालय : पुरुषों व महिलाओं के लिए पार्क में शौचालयों की व्यवस्था की गई है
सौ से ज्यादा किस्मों के पौधे : पार्क में सौ से ज्यादा विभिन्न किस्मों के रंग-बिरंगे पौधे लगाए गए हैं जोकि पार्क को एक आकर्षक रूप दे रहे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!