रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले Alert मोड पर हरियाणा, इन 7 जिलों के सेंसिटिव जोन पर पुलिस की पैनी नजर

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2024 12:04 PM

haryana on alert mode before ramlala pran pratistha

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अयोजन से पहले हरियाणा अलर्ट में आ गया है। पुलिस ने 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अयोजन से पहले हरियाणा अलर्ट में आ गया है। पुलिस ने 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हिंसा की घटना के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, यमुनानगर, झज्जर और जींद में सेंसिटिव जोन पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर यहां के खास मंदिर और मस्जिद पर पुलिस की पैनी नजर है।

PunjabKesari

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरियाणा पुलिस के अलर्ट रहने का सबसे बड़ा कारण नूंह हिंसा है। पिछले साल नूंह में हुई दो समुदायों के बीच हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 2 होमगार्ड के जवान और 4 आम नागरिक शामिल थे। इस घटना की कई FIR दर्ज की गई। 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक महीने के लिए पांच से अधिक जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी। 


वहीं पुलिस ने सलाह दी है कि ट्रेन से उत्तर प्रदेश की यात्रा से लोग परहेज करें। इसके अलावा जिलों में पहले हुई हिंसक घटना के केसों में उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संभावना है कि प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले पुलिस उनको हिरासत में ले सकती है। सोशल मीडिया पर चल रहे कई भड़काऊ मैसेज और वीडियो के कारण नूंह, पुन्हाना और तावड़ू में मंदिरों और मस्जिदों में सतर्कता बढ़ा दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!