हरियाणा सरकार ने 6 आईपीएस व 48 एचपीएस अधिकारियों का किया तबादला

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 Jun, 2018 07:33 AM

haryana government transferred 6 ips and 48 hps officers

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और 48 हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। पदोन्नति उपरांत राजेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, हिसार को अतिरिक्त पुलिस....

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और 48 हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। पदोन्नति उपरांत राजेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, हिसार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिसार, लोकेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जींद को डीसीपी, सेंट्रल फरीदाबाद तथा श्रीमती नितिका गहलौत सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, अंबाला को डीसीपी, एनआईटी फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। 

शशांक कुमार सवान, सहायक पुलिस अधीक्षक, झज्जर को सहायक पुलिस अधीक्षक, बादली नियुक्त किया गया है। चंद्रमोहन, सहायक पुलिस अधीक्षक, पानीपत को सहायक पुलिस अधीक्षक, अंबाला तथा नरेंद्र बिजारनिया, सहायक पुलिस अधीक्षक, सिरसा को सहायक पुलिस अधीक्षक, गोहाना नियुक्त किया गया है। 

हीरा सिंह, एसीपी, गुरुग्राम को प्रथम आईआरबी, भौंडसी का पुलिस उपाधीक्षक, सुखबीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य अपराध शाखा (एससीबी), को नूंह का पुलिस उपाधीक्षक लगाया गया है, जबकि अमीत दहिया, पुलिस उपाधीक्षक, नूंह को प्रथम बटालियन, एचएपी, अंबाला का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

उमेद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एससीबी को फतेहाबाद का पुलिस उपाधीक्षक, अमित भाटिया, पुलिस उपाधीक्षक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटिड को नारायणगढ़ का पुलिस उपाधीक्षक तथा शिव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य चौकसी ब्यूरो को तृतीय बटालियन, एचएपी, हिसार का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

धर्मबीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एससीबी को फतेहाबाद का पुलिस उपाधीक्षक, दलीप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, प्रथम बटालियन, एचएपी को बाढड़ा का पुलिस उपाधीक्षक तथा महेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य चौकसी ब्यूरो को नारनौल का  पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

सिद्धार्थ ढांडा, पुलिस उपाधीक्षक, हिसार को सीआईडी का पुलिस उपाधीक्षक  नियुक्त किया गया है। राजबीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, नारायणगढ़ को सीआईडी में पुलिस उपाधीक्षक तथा गजेंद्र ङ्क्षसह, पुलिस उपाधीक्षक, रेवाड़ी को फरीदाबाद का एसीपी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार फौगाट, पुलिस उपाधीक्षक, एससीबी को पानीपत का पुलिस उपाधीक्षक लगाया गया है। 

प्रमोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अंबाला को पुलिस उपाधीक्षक, हांसी, लगाया गया है। रामदत, पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी, हिसार को इंद्री का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, कैथल को  जीआरपी, हिसार का पुलिस उपाधीक्षक तथा बलजेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी को सिटी करनाल का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

कुशलपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, इंद्री को एचपीए, मधुबन का पुलिस उपाधीक्षक तथा वीरेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी को भिवानी का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। राजकुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी को एचपीए, मधुबन का पुलिस उपाधीक्षक लगाया गया है। मदनलाल, पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी, अंबाला को  मुख्यालय अंबाला का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 
 

दिनेश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी को सोहना का एसीपी लगाया गया है। संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजपुर झिरका को चतुर्थ बटालियन, एचएपी, मधुबन का पुलिस उपाधीक्षक और जोगेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जींद को कैथल का पुलिस उपाधीक्षक लगाया गया है। सुमेर सिंह, एसीपी, उद्योग विहार, गुरुग्राम को सीआईडी का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

आशीश  चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य चौकसी ब्यूरो को बिलासपुर का पुलिस उपाधीक्षक तथा गुरदयाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, सिटी फतेहाबाद को जीआरपी का पुलिस उपाधीक्षक लगाया गया है। नरसिंह, पुलिस उपाधीक्षक,  प्रथम आईआरबी, भौंडसी को कालांवली का पुलिस उपाधीक्षक तथा अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, यमुनानगर को तृतीय आईआरबी, सुनारिया, रोहतक का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

विजय देशवाल, पुलिस उपाधीक्षक, भिवानी को पंचकूला का एसीपी नियुक्त किया गया है। बीरेम सिंह, एसीपी, सोहना को फिरोजपुर झिरका का पुलिस उपाधीक्षक और वीरेंद्र ङ्क्षसह, पुलिस उपाधीक्षक, एचपीए, मधुबन को सोनीपत का पुलिस उपाधीक्षक तथा रणधीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, बिलासपुर को राज्य चौकसी ब्यूरो का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!