हरियाणा के किसान ने देसी घी पीकर बनाया Record, 46 मिनट में पिया 3 किलो 800 ग्राम

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Nov, 2023 10:48 AM

haryana farmer made record by drinking desi ghee

देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा। हरियाणा दूध-दही के खाणे से देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसका उदाहरण रविवार को पानीपत के गांव चुलकाना में भी देखने को मिला। यहां 53 साल के किसान जगमाल पंडित ने मात्र 46 मिनट में करीब चार किलोग्राम देसी घी...

पानीपत : देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा। हरियाणा दूध-दही के खाणे से देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसका उदाहरण रविवार को पानीपत के गांव चुलकाना में भी देखने को मिला। यहां 53 साल के किसान जगमाल पंडित ने मात्र 46 मिनट में करीब चार किलोग्राम देसी घी पीने का रिकॉर्ड बना लिया है। साथ में 300 ग्राम मावा बर्फी भी खाई। 

PunjabKesari

भरत सिंह छौक्कर ने 11 हजार रुपये देकर किया सम्मानित 

बताया जा रहा है कि रविवार को हरियाणा के पानीपत के चुलकाना गांव के निवासी जगमाल पंडित ने समालखा के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर व ग्रामीणों की मौजूदगी में 3 किलो 800 ग्राम घी पिया। भरत सिंह छौक्कर ने घी पीने वाले जगमाल को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इनके साथ ग्रामीण पपल छौक्कर ने भी गांव की तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया। उन्होंने ऐलान किया गया कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पंडित जगमाल के साथ बैठकर उससे अधिक देसी घी पीएगा तो गांव की तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इससे पहले हरियाणा के करनाल जिले के एक व्यक्ति के नाम तीन किलो 600 ग्राम घी पीने का रिकॉर्ड दर्ज है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!