निकम्मी और नकारी है पंजाब सरकार, किसानों के साथ किया धोखाः शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Dec, 2024 05:32 PM

haryana education minister mahipal dhanda attacks punjab government

करनाल में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के भगवंत मान की सरकार निकम्मी और नकारी है। आप पार्टी की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।

करनाल: जिले में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के भगवंत मान की सरकार निकम्मी और नकारी है। आप पार्टी की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। इसके साथ महिपाल ढांडा ने दावा किया कि दिल्ली और पंजाब में भी भाजपा सरकार बनाएगी।

हरियाणा से सीखें पंजाब सरकारः शिक्षा मंत्री 

इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने पंजाब सरकार को नसीहत दी कि पंजाब सरकार हरियाणा से सीखे कि कैसे किसानों की फसल एमएसपी मूल्य पर खरीदी जाती है। हरियाणा सरकार सभी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ खड़ी और किसानों को हर फसल पर एमएसपी दे रही है। पीएम मोदी लगातार किसानों के आय दुगनी करने में लगे हुए हैं, जब इन फसलों के रेट बढ़ेंगे तो आए अपने आप दोगुनी होगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके अलावा महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ काम नहीं है। इसी के वजह से वह किसानों को उकसा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों मेंआधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। हरियाणा में 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी। सरकार रोजगारपरक शिक्षा पर फोकस कर रही है। वे लगातार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे है, जहां जो कमी मिलती है उसे ठीक करवाया जाता है।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा था कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। इस पर ढांडा ने पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हो और जेल में हों तो वह क्या कहेंगे, जब उन पर कोई कार्रवाई होती है तो फिर यह चीखते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!