एशियन सैंबो कुश्ती में हरियाणा की बेटी ने जीता कांस्य

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jul, 2017 12:36 PM

haryana daughter won bronze in asian sembo wrestling

उजेक्स्तिान में हुई एशियन सैंबो कुश्ती चैम्पियनशिप में उचाना कलां की बेटी रेणु श्योकंद पुत्री सुरेश श्योकंद ने कांस्य पदक जीता।

जींद:उजेक्स्तिान में हुई एशियन सैंबो कुश्ती चैम्पियनशिप में उचाना कलां की बेटी रेणु श्योकंद पुत्री सुरेश श्योकंद ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 29 जून से 3 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाड़ी पहुंचे थे। मंगलवार को गांव पहुंची रेणु श्योकंद का ग्रामीणों ने स्वागत किया। दाडऩ खाप के चबूतरे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम. नरवाना डॉ. किरण ने हिस्सा लिया। यहां ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, नगर पालिका पार्षदों ने रेणु श्योकंद का स्वागत किया। यहां से ग्रामीण खुली जीप में रेणु श्योकंद को दादा खेड़ा पर लेकर गए जहां पर पूजा-अर्चना की गई। प्रतियोगिता में टीम इंडिया की तरफ से अलग-अलग किलोग्राम वर्ग में 6 लड़कियों, 6 लड़कों ने हिस्सा लिया। अंडर-16 में 52  किलोग्राम वर्ग में रेणु श्योकंद ने कांस्य पदक जीता।

जो पसंद है वह खेल खेले बेटी
डॉ. किरण ने कहा कि बेटी को पढऩे के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए अभिभावक प्रेरित करें। बेटियों को जो खेल पसंद हो वह वही खेल खेले। नरवाना में नवदीप स्टेडियम में विभिन्न खेलों के कोच है। जिन भी बेटियों को अभ्यास के लिए नरवाना जाना है वो बताए उनकी वहां आने-जाने की व्यवस्था प्रशासन करेगा। बेटी किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। बेटी बेटों की तरह मां-बाप, गांव का नाम रोशन करती है यह बेटियां निरंतर साबित कर रही है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को बेटों की तरह प्रोत्साहित करें। रेणु श्योकंद ने कहा कि उसके दादा रामचंद्र श्योकंद का सपना था कि उसकी पोती पुलिस, फौज में लगे। दादा के इस सपने को वह पूरा करेंगी। 

बेटियों को बेटों की तरह माना
रेणु श्योकंद के पिता, सुरेश, मां मीना रानी ने कहा कि उनकी 2 बेटियां है। बेटियों को कभी भी बेटों से कम नहीं माना है। पढ़ाने के साथ-साथ खेलों को लेकर उन्हें कोचिंग दिलाई। आज बेटी ने उनका नाम रोशन करने का काम किया है। उजेक्स्तिान में सैम्बो कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर परिवार के साथ-साथ गांव का नाम रोशन करने का काम किया है। 

यह खेले मैच
उजेक्स्तिान में हुई एशियान सैम्बो कुश्ती चैम्पियनशिप में रेणु श्योकंद ने पहला मैच मंगोलिया के खिलाड़ी से खेला, दूसरा मैच ईरान की खिलाड़ी से खेला। कांस्य पदक के लिए उजेक्स्तिान के खिलाड़ी के साथ खेल कर कांस्य पदक जीता। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!