हरियाणा में 11 मौतें, 499 नए मामले, 391 मरीज ठीक हुए, देखिए अपने जिले की कोरोना रिपोर्ट

Edited By Shivam, Updated: 06 Jul, 2020 08:50 PM

haryana corona virus latest report 06 july evening

हरियाणा में सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में राहत तो है, लेकिन संतुष्टि नहीं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है, जिसको मिलाकर कुल 276 मौतें हो चुकी हैं। बीते 24 घंटे के...

डेस्क: हरियाणा में सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में राहत तो है, लेकिन संतुष्टि नहीं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है, जिसको मिलाकर कुल 276 मौतें हो चुकी हैं। बीते 24 घंटे के अंदर ही 499 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, 391 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट आज 76.18 प्रतिशत पर पहुंचा है। 

प्रदेश में कुल 17504 कोरोना संक्रमित में 3893 केस सक्रिय हैं। कुल 276 मौतों में 112 मौतें केवल कोरोना वायरस के कारण हुई हैं, अन्य 164 मृतकों में कोविड 19 के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। वहीं प्रदेश में अबतक 13335 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं, पिछले सोमवार को यह संख्या 9502 थी। प्रदेश में 60 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 41 मरीज व वेंटीलेटर पर 19 मरीज हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (06 जुलाई, शाम)-

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 109 6058 5011[182] 101[1] 946
फरीदाबाद 123 4648 3714[105] 95[3] 839
सोनीपत 82 1548 1025[21] 20[2] 503
रोहतक 104 760 533 12[4] 215
अंबाला 4 375 315 4 56
पलवल 12 364 263[6] 3 98
भिवानी 0 498 377[28] 3 118
करनाल 16 421 249 8 164
हिसार 0 282 192 7 83
महेन्द्रगढ़ 0 297 200 1 96
झज्जर 8 349 244 4 101
रेवाड़ी 0 386 141[27] 5 240
नूंह 13 254 186[11] 1[1] 67
पानीपत 2 246 147[5] 7 92
कुरुक्षेत्र 0 156 114 0 42
फतेहाबाद 2 129 102[3] 0 27
पंचकूला 3 123 104[1] 0 19
जींद 0 119 91 4 24
सिरसा 7 138 97[1] 0 41
यमुनानगर 5 112 95 0 17
कैथल 9 119 55[1] 0 64
चरखी दादरी 0 87 45 1 41
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 21 0 0
कुल- 499 17504 13335[391] 276[11] 3893


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!