अयोध्या फैसले के चलते हरियाणा कांग्रेस ने स्थगित किये धरने प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 09 Nov, 2019 05:19 PM

haryana congress postpones protest protest due to ayodhya verdict

हरियाणा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में चलाए जा रहे आंदोलन को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में इसकी जानकारी दी है।

डेस्कः हरियाणा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में चलाए जा रहे आंदोलन को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में इसकी जानकारी दी है।

सैलजा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न भागों में लगी धारा 144 के मद्देनजर हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में 7 से 14 नवम्बर तक चलाए जा रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली तारीखों के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 5 से 15 नवम्बर के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ा हुआ है। प्रदेश में यह आंदोलन 7 से 14 नवम्बर के बीच किया जा रहा था। भाजपा सरकार के खिलाफ यह आंदोलन डूबती अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेराजगारी, कृषि संकट, बैंकिंग घोटालों और व्यापार की तालाबंदी को लेकर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!