सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी, इससे विकास को मिलेगी नई गति : रामनिवास गर्ग

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Mar, 2026 09:00 PM

the budget presented by the government is welfare oriented for all sections of s

हरियाणा सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसमें कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल बुनियादी ढांचे को

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसमें कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। राज्य के वित्त मंत्री ने बजट को “समावेशी और भविष्य उन्मुख” बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकास को सुनिश्चित करेगा। यमुनानगर हरियाणा व्यापारिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग का कहना है कि हरियाणा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी है। 

रामनिवास ने कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला है तथा सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, उद्योगपतियों, किसानों, कर्मचारी, व्यापारियों तथा मध्यम वर्ग को ध्यान में रखा गया है और उसी के अनुरूप इसे तैयार किया गया। उनका कहना था कि सरकार ने बजट में रोजगार सृजन, उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है और इसी की जरूरत सरकार महसूस कर रहे थे ताकि युवाओं को रोजगार मिले और प्रदेश को विकास की गति। 

गर्ग का कहना था कि कि बजट में आधारभूत ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उनका कहना है कि वित्त मंत्री तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया यह बजट अपने आप में नायब बजट है। 

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। जिस प्रकार की बजट की उम्मीद लगाई जा रही थी उससे भी कहीं अधिक शानदार बजट मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया है। बजट के माध्यम से मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह बजट किस प्रकार हरियाणा को एक नई विकास की गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि  उद्योग और रोजगार में राज्य में एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए नई औद्योगिक नीति लागू की जाएगी। स्टार्टअप्स के लिए विशेष फंड और युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 में लाखों नए रोजगार सृजित करना है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लैब स्थापित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए अनुदान बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के उन्नयन और नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। विपक्ष ने कुछ प्रावधानों पर सवाल उठाए, लेकिन सरकार ने भरोसा दिलाया कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचेगा । माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा खुशहाल किसान, समृद्ध हरियाणा अन्नदाताओं के लिए बड़ी सौगातें देने वाला बजट पेश किया गया है। यह बजट विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण के हमारे संकल्प को नई दिशा और गति प्रदान करने वाला है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!