Edited By Manisha rana, Updated: 08 Mar, 2024 03:56 PM
हरियाणा के कैथल जिले के कलायत में ऐसी शादी हुई। जहां दूल्हे विक्रांत राणा ने अपनी शादी में लाखों रुपए का दहेज लौटा कर एक मिसाल कायम की है।
कलायत : हरियाणा के कैथल जिले के कलायत में ऐसी शादी हुई। जहां दूल्हे विक्रांत राणा ने अपनी शादी में लाखों रुपए का दहेज लौटा कर एक मिसाल कायम की है। विक्रांत राणा ने 11 लाख रुपए की बड़ी रकम से भरे थाल को वापिस लौटा पायल से सात जन्मोंं का नाता जोड़ा। दुल्हे ने दान-दहेज मेंं दिए जाने वाले बेशकीमती सामान को भी लेने से इंकार किया।
हरियाणा के छोरे ने हरियाणवी परंपरा से किया विवाह
बताया जा रहा है कि विक्रांत राणा ने सात समुद्र पार आस्ट्रेलिया से आकर हरियाणवी परंपरा से विवाह रचाया। शिक्षित दुल्हा-दुल्हन ने दहेज प्रथा कुरीति के अध्याय को बंद करने का नया अध्याय शुरू किया। विक्रांत ने माता सुषमा और बड़ी बहन शालू की प्रेरणा से दहेज प्रथा के खिलाफ बड़ी पहल की। राजपूत सभा अध्यक्ष रवि राणा ने भी विक्रांत राणा की तरह 5,50,000 के शगुन को वापस किया।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)