Edited By Updated: 18 Dec, 2016 03:48 PM
मेहनत मजदूरी कर रहा मजदूर ऊंचाई से गिर कर घायल हो गया, जिसे...
यमुनानगर: मेहनत मजदूरी कर रहा मजदूर ऊंचाई से गिर कर घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में ट्रॉमा सैंटर में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी बिलासपुर निवासी घायल रवि कुमार(35) बिलासपुर क्षेत्र में दिहाड़ीदार मजदूरी का काम करता है।
शनिवार को वह किसी जगह पर काम कर रहा था। काम खत्म करके ऊंचाई से नीचे आ ही रहा था कि ध्यान न देने के कारण नीचे गिर गया। घायल को पहले बिलासपुर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाया गया लेकिन वहां पर संबंधित चिकित्सक न होने के कारण उसे ट्रॉमा सैंटर रैफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके कूल्हे की हड्डी में समस्या बताया। फिलहाल ट्रॉमा सैंटर में ही उसका इलाज चल रहा है।