हरियाणा युवा कांग्रेस को आज मिलेगा सरताज

Edited By Updated: 04 Dec, 2016 01:48 PM

haryana  hisar  ashok tanwar  youth congress  randeep singh surjewala

हरियाणा युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के सभी 22 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों...

हिसार (संजय अरोड़ा): हरियाणा युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के सभी 22 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों, जिला महासचिवों व 90 विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा किए जाने के बाद अब कांग्रेसजनों की निगाहें प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर टिकी हैं कि इस पद पर कौन भाग्यशाली विराजमान होता है। 

उल्लेखनीय है कि 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में चली मतदान प्रक्रिया के बाद 2 दिसम्बर को हुई मतगणना में जिलाध्यक्षों, महासचिवों व विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई थी, जबकि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश के अन्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल 4 दिसम्बर को चंडीगढ़ में संपन्न होने के साथ ही प्रदेश के युवा कांग्रेसजनों को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

गौरतलब है कि इन चुनाव के लिए युवा कांग्रेस के कुल 1 लाख 42 हजार मतदाता हैं, मगर चुनावों में युवा कांग्रेसजनों में उत्साह काफी कम नजर आया। यही वजह रही कि मतदान प्रतिशत केवल 40 ही रहा। इस चुनाव में कुल 56490 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस हाईकमान की अेार से इन चुनाव के लिए नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी सतीश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस सहित उपाध्यक्ष व महासचिव के पदों के चुनाव के लिए मतगणना का काम रविवार 4 दिसम्बर को सुबह 8 बजे चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुरू होगा और संभवत: शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के अलावा 4 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव चुने जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सचिवों का फैसला भी कल होगा।

मिली जानकारी के अनुसार महासचिवों में 5 पद सामान्य हैं, जबकि 6 पद विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। इनमें एक पद दलित के लिए, 1 पिछड़ा वर्ग हेतू, 1 अल्पसंख्यक के लिए, 1 विकलांग के लिए, 1 महिला के लिए व 1 पद दलित महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के 4 पदों में 2 पद सामान्य, जबकि 1 पद महिला व 1 दलित के लिए आरक्षित है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सचिवों का चयन चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को मिले मतों के आधार पर होगा। 

संभवत: 450 मतों से अधिक मत हासिल करने वाले उम्मीदवार सचिव निर्वाचित माने जाएंगे। गौरतलब है कि हरियाणा के कांग्रेसजनों की निगाहें कल नए युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर ही टिकी हैं, क्योंकि अध्यक्ष पद हेतू चुनाव लड़ रहे मुख्यत: 3 उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कई दिनों से अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी। इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की ओर से सचिन कुंडू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की ओर से चिरंजीव राव व कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुर्जेवाला के समर्थन से अनंत दहिया मैदान में हैं और ऐसी संभावना है कि इन तीनों में से ही किसी एक के सिर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष का ताज सज सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!