Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2024 04:43 PM
हरियाणा के छोरे हों या छोरी, कोई किसी से कम नहीं। खेल में दोनों ही प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी एक के बाद एक कई प्रतियोगिताओं में अवल आकर अपने मां-बाप का सिर गर्व से और ऊंचा कर देते हैं।
गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा के छोरे हों या छोरी, कोई किसी से कम नहीं। खेल में दोनों ही प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी एक के बाद एक कई प्रतियोगिताओं में अवल आकर अपने मां-बाप का सिर गर्व से और ऊंचा कर देते हैं। वहीं दुबई में 26 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित हुई एशियन पावर लिफ्टिंग जूनियर चैम्पियन सीप में गोहाना के रहने वाले हर्ष ने 74 किलो भार वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीत है। अपने घर वापस पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
हर्ष ने कहा कि दुबई के दोहा में ये चैम्पियनशिप हुई थी, जिसमें 21 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हर्ष ने बताया की उसने अपने 74 केजी भार वर्ग दो इवेंट में भाग लिया था। जिसमें जर्मनी और ईरान के खिलाड़ियों को हराकर दोनों इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीता है। घर पहुंचने पर हर्ष बहुत खुश है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता को दिया। उन्होंने बताया कि अपने परिजनों की मेहनत से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया आगे भी गोल्ड मेडल जीतकर सिलसिला कायम रखेंगे। वहीं हर्ष के परिजनों और आसपास के लोगों ने हर्ष के गोल्ड मेडल जीतने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा ऐसे ही वो देश और प्रदेश का नाम रोशन करता रहे।
माता-पिता को दिया जीत का श्रेय
हर्ष ने बताया की वह पिछले 8-9 महीने से पावर लिफ्टिंग का गेम्स कर रहा है। अभी दुबई में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई इस प्रतियोगिता में कई देशों ने भाग लिया था। जिसमें हर्ष ने 74 किलो भार में दो इवेंट में भाग लिया और दोनों में ही गोल्ड मेडल हासिल किया। जर्मन और ईरान को हराया है। आज गोहाना वापस आने पर उनका जो स्वागत किया, उससे वो बहुत खुश है। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। वहीं हर्ष के पिता ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है, हर्ष ने दो गोल्ड मेडल जीते है। इससे पहले भी हर्ष कई खेलों में भाग लेकर मेडल हासिल कर चुके है।