हरियाणा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 8 साल के बच्चे को लगी गोली

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2024 01:05 PM

harsh firing at wedding ceremony in haryana

हरियाणा के हिसार के बड़ी सातरोड गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे के पेट में गोली लग गई। बच्चे की उम्र करीब 8 साल है। परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिसार : हरियाणा के हिसार के बड़ी सातरोड गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे के पेट में गोली लग गई। बच्चे की उम्र करीब 8 साल है। परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे बच्चे को गोली छूकर निकल गई। उसे गोली के छर्रे लगे हैं। दोनों पड़ोस में शादी में डीजे पर हो रहे डांस को देखने गए थे।

जानकारी के मुताबिक हिसार के गांव सातरोड कलां निवासी समुंद्र ने बताया कि वो हिसार कैंट में बतौर माली काम करता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। शुक्रवार रात को उसका बेटा मनीष घर से करीब 200 मीटर दूर शादी समारोह में डीजे देखने गया था। इसी दौरान वहां पर किसी ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान मनीष के पेट में गोली लग गई। समुंद्र ने बताया कि गोली लगने के बाद मनीष रोता हुआ घर पहुंचा। इसके बाद उनको घटना का पता चला। वे बेटे को लेकर हिसार पहुंचे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!