भव्य तरीके से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Nov, 2025 11:00 PM

guru nanakdev birthday celebrate in gurudwara

साइबर सिटी गुरुग्राम में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुग्राम के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर सिटी गुरुग्राम में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुग्राम के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सिविल लाइन सब्जी मंडी में आयोजित किया गया जहां संगत ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हुए संगत ने माथा टेका और अरदास की। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। साध-संगत ने लंगर सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लंगर में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान शेरदिल सिद्धू ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सभी को एकजुट रहने, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। पूरे दिन गुरुद्वारों में शबद कीर्तन, और लंगर सेवा का सिलसिला चलता रहा। प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में शांति प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलता नजर आया। वही इस मामले में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रचारक प्रगट सिंह की माने तो आज गुरुपर्व यानी हमारे पहले गुरु गुरु नानक जी का जन्म दिन है जिन्होंने फरमाया था कि अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत दे सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजाया कौन भले को मंदे, और हम उसी नेक नियति के साथ इंसान की इंसानियत की सेवा करते आ रहे है और करते रहेंगे। फ़िलहाल गुरु बानी सुनने के लिए संगत गुरुद्वारे में पहुंच रही है, गुरुद्वारे में आए रागी जत्थे के शबद कीर्तन ने समा बांध दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!