Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 31 May, 2018 03:28 PM
नारनौल विजिलेंस टीम ने जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात रामफल पी.एल.ए. को गन लाइसेंस देने के नाम पर 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार जिले के गांव काटी खेड़ी निवासी पूर्व सरपंच हेमराज ने नारनौल डी.सी. कार्यालय...
नारनौल(भालेंद्र यादव): नारनौल विजिलेंस टीम ने जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात रामफल पी.एल.ए. को गन लाइसेंस देने के नाम पर 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव काटी खेड़ी निवासी पूर्व सरपंच हेमराज ने नारनौल डी.सी. कार्यालय में गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। जिसका लाइसेंस बनकर तैयार था। उसे देने के नाम पर कार्यालय में तैनात रामफल पी.एल.ए. ने 5000 रुपए की मांग की।
इस पर शिकायतकर्त्ता हेमराज ने विजिलेंस को शिकायत की और आज उन्होंने पी.एल.ए. को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस पूरे मामले में आरोपी रामफल ने आरोप को निराधर बताते हुए अपने आपको निर्दोष बताया है।