होली पर सरकार का युवाओं को तोहफा, 31,529 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 08 Mar, 2023 06:55 PM

government s gift to the youth on holi bumper recruitment for 31 529 posts

होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी का तोहफा देने का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले सरकार ने युवाओं के लिए अपना पिटारा खोल दिया है...

चंडीगढ़ : होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी का तोहफा देने का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले सरकार ने युवाओं के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार प्रदेश सरकार ने ग्रुप-सी के लिए 31 हजार 529 भर्तियां निकाली है। जो अबतक की सरकार की सबसे बड़ी भर्ती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने मंगलवार को ये शेड्यूल जारी किया। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 16 मार्च से 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जिसकी फीस नहीं लगेगी। इसके बाद अलग-अलग पदों के लिए 13 मई से 15 जुलाई तक परीक्षा होगी।

एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के अनुसार ग्रुप-सी की नौकरी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) पास कर चुके 3 लाख 57 हजार युवा आवेदन कर सकेंगे। इसमें 356 कैटेगरी में 58 ग्रुप बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा भर्ती असिस्टेंट लाइनमैन की है, उसके बाद क्लर्क, फिर ग्राम सचिव आदि हैं। चलिए आपके बताते हैं कि किन पदों पर कितनी भर्तियां होनी है...

   पद का नाम                        पद

असिस्टेंट लाइनमैन     -        5111

क्लर्क                        -        3902

ग्राम सचिव                -        3107

फायर ऑप कम ड्राइबर -        2063

स्टेनो टाइपिस्ट           -        1647

स्टॉफ नर्स                  -        1554

अकाउंट                     -        1421

पटवारी                      -        1236

जेल वार्डर                  -         1206

कैनाल पटवारी           -          1100

बता दें कि इन भर्तियों के लिए युवाओं को काफी लंबे अर्से से इंतेजार था। क्योंकि सरकार के पिछले साढे तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ 13 हजार पदों पर ही भर्तियां हुई हैं। पिछले दो साल से एचएसएससी ने भी कोई भर्ती का विज्ञापन नहीं निकाला था। क्योंकि सरकार ने सीईटी का निर्णय लेने के बाद नई भर्तियों पर रोक लगा दी थी। इससे पहले रद्द हुई भर्तियों में आवेदन करने वाले युवाओं को उम्र में छूट भी दी जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!