जेल भरो आंदोलन में भाग लेने वालों को डरा-धमका रही सरकार : चौटाला

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 16 Jun, 2018 10:23 AM

government intimidating those participating in the jail bharo movement

इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जेल भरो आंदोलन में भाग लेने के मुद्दे पर जनता को डरा-धमका रही है। यह बात उन्होंने एस.वाई.एल., दादूपुर-नलवी व मेवात कैनाल का निर्माण...

सोनीपत(ब्यूरो): इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जेल भरो आंदोलन में भाग लेने के मुद्दे पर जनता को डरा-धमका रही है। यह बात उन्होंने एस.वाई.एल., दादूपुर-नलवी व मेवात कैनाल का निर्माण और प्रदेश के हिस्से के पानी के लिए सोनीपत में हुए जेल भरो आंदोलन के दौरान कही। 

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो केवल एक दिन के लिए ही इनैलो-बसपा कार्यकर्ताओं को जेल में बंद करके दिखाए। इनैलो नेता ने कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन न होने की वजह से भाजपा को चुनना देश की जनता की मजबूरी था लेकिन अब तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है और आगामी आम चुनाव में मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की ही देश में सरकार बनेगी।  

इससे पूर्व बसपा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं।  जलयुद्ध संघर्ष में गिरफ्तारी देने वालों में विशेषतौर पर अभय सिंह चौटाला, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, इनैलो विधायक रणबीर गंगवा, पिरथी नम्बरदार, अनूप धानक, पूर्व विधायक मामू राम गोंदर, रामफल कुंडू व रणबीर मंदोला, पदम सिंह दहिया, डा. के.सी. बांगड़, ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी, प्रवीण आत्रेय, सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र छिक्कारा, बसपा जिलाध्यक्ष सतबीर रंगा सहित 35 हजार 369 लोगों ने गिरफ्तारियां दीं।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!