Edited By Isha, Updated: 10 Mar, 2021 03:13 PM
विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि जनता के सभी वर्गों का विश्वास ये सरकार खो चुकी है। आज संविधान खतरे में है। प्रदेश का हर व्यक्ति आज परेशान व दुखी है। हम जिन लोगों के बलबूते विधानसभा
चंडीगढ़(धरणी): विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि जनता के सभी वर्गों का विश्वास ये सरकार खो चुकी है। आज संविधान खतरे में है। प्रदेश का हर व्यक्ति आज परेशान व दुखी है। हम जिन लोगों के बलबूते विधानसभा में आए है उनकी आवाज हम नहीं दबने देंगे।
जय जवान, जय किसान और जय संविधान हमारे देश की मजबूती है। जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हुई और जो लौटकर घर न आए उनको भी आज याद कर लेना चाहिए। जब सरकार के नुमाइंदों को अपने हलकों में जाने नहीं दिया जा रहा है तो इससे बड़ा रिकॉल क्या हो सकता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)