Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Jun, 2018 05:46 PM
पलवल के सदर थाना अंतर्गत पिंगोर गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अारोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। वहीं अपहरत लड़की को पुलिस ने पंजाब के मानसा से बरामद किया है।
पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): पलवल के सदर थाना अंतर्गत पिंगोर गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अारोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। वहीं अपहरत लड़की को पुलिस ने पंजाब के मानसा से बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले अारोपी पिंजोर गांव की एक लड़की का अपहरण कर ले गया था। जिसकी शिकायत 17 मार्च को थाने में एफ आई आर नम्बर 185 आईपीसी की धारा 363 -366 के तहत दर्ज की गई थी। काफी छानबीन करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि पंजाब का रहने वाला युवक लड़की को बेहला फुसला कर ले गया है।
इस दौरान अारोपी लड़की के साथ भटूर मोहल्ला आंबेडकर नगर वार नम्बर छ में रहा। जहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने लड़की के बयानों के अाधार पर अारोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।