स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी का 105 वर्ष की आयु में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Dec, 2025 09:40 PM

freedom fighter wife passes away cremated with state honours

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयमल सिंह की धर्मपत्नी गिन्दौड़ी देवी का शनिवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक गांव सिधरावली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयमल सिंह की धर्मपत्नी गिन्दौड़ी देवी का शनिवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक गांव सिधरावली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से नायब तहसीलदार गजे सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा हरियाणा सरकार द्वारा अन्तिम संस्कार राशि 5100 रूपये मौके पर ही उनके पुत्र रामकिशन लाल को दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

हरियाणा पुलिस की तरफ से सुनील कुमार एसएचओ बिलासपुर तथा राजबीर सिंह एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई। गिन्दौड़ी देवी के पति स्वर्गीय जयमल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से कपूर सिंह दलाल ,लेखराज सिंह राघव, सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान आदि ने पुष्प माला चढ़ाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गिरदावर लीला राम, राजेश पटवारी, तेजराम चौकीदार, टेक चंद यादव, विकास सरपंच, श्रीपाल, हंसराज थानेदार, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण, रामपाल, जयवीर, शेर सिंह, सुभाष, वीरेंद्र पीटीआई, लक्ष्मी नारायण, महेंद्र आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!