Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Jun, 2017 12:43 PM
धर्मनगरी के दयालपुर गांव में आज सुबह लगभग छह बजे सिलेंडर गैस लीकेज से घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इससे महिला रेशा देवी तीन बेटियों रीना, मीना, रजनी
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):धर्मनगरी के दयालपुर गांव में आज सुबह लगभग छह बजे सिलेंडर गैस फटने से घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इससे महिला रेशा देवी तीन बेटियों रीना, मीना, रजनी और बेटे गौरव सहित झुलस गई। सभी घायलों को चंडीगढ़ पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रेशा देवी सुबह 6 बजे रसोई में चाय बना रही थी। उस समय गैस सिलेंडर फटने से रसोई में आग लग गई। आग ने घर को चपेट में ले लिया। रेशा देवी अपने बच्चों सहित सो रही थी। आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख गांव वालों ने सभी को घर से बाहर निकाला।
वहीं इस घटना में लाचार स्वास्थ्य सेवाओं की भी पोल खुल गई। बार-बार फोन करने पर भी जब एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो घायलों को ऑटो में कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बच्चों का पिता विदेश में रहता है।