विधवा महिला के साथ जबरन रेप; किसी को न बताने की दी धमकी, हिम्मत जुटाकर पुलिस को सुनाई आपबीती

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Feb, 2024 02:09 PM

forced rape of widow woman in sirsa

आए दिन दुष्कर्म की बहुत सी ऐसी खबरें सामने आती है, जिन्हें सुनकर या पढ़कर मुंह से घोर कलयुग जैसे शब्द ही निकलते हैं। आरोपी इस हद तक गुजर जाते है कि बच्चों को भी नहीं छोड़ते। वहीं मामला हरियाणा के सिरसा से एक युवक द्वारा विधवा महिला के साथ रेप करने...

सिरसा: आए दिन दुष्कर्म की बहुत सी ऐसी खबरें सामने आती है, जिन्हें सुनकर या पढ़कर मुंह से घोर कलयुग जैसे शब्द ही निकलते हैं। आरोपी इस हद तक गुजर जाते है कि बच्चों को भी नहीं छोड़ते। वहीं मामला हरियाणा के सिरसा से एक युवक द्वारा विधवा महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।

बता दें कि सिरसा शहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने विधवा महिला के साथ जबरन रेप किया। महिला थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज करके आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला थाना पुलिस को दिए बयान में 31 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जनवरी 2023 में भारत नगर निवासी सुनील का जबरन उसके घर घुस आया और उसके साथ जबरन रेप किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

आरोपी ने दी धमकी

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर महिला ने इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं रहेगा। इसके बाद महिला डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। 24 सितंबर 2023 तक ये सिलसिला यू ही चलता रहा। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर घरवालों को सारी बात बता दी। घरवालों ने उसे महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पीड़िता ने बताया कि वो बुधवार को महिला थाना सिरसा पहुंची और सारी आपबीती पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के मजिस्ट्रेट के सामने कलमबद्ध बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!