वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 को

Edited By Isha, Updated: 05 Jan, 2020 03:56 PM

first lunar eclipse of 2020 on 10th

वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगेगा। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे से अधिक की रहेगी। चंद्रग्रहण का समय रात 10 बजट 37 मिनट से शुरू होगा। यह रात 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण के बारे में खास यह है कि इसे भारत में

कैथल (महीपाल): वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगेगा। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे से अधिक की रहेगी। चंद्रग्रहण का समय रात 10 बजट 37 मिनट से शुरू होगा। यह रात 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण के बारे में खास यह है कि इसे भारत में भी देखा जा सकेगा। विश्व में इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका व आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकता है।

इसके बाद साल में 3 और चंद्रग्रहण होंगे। इसके अलावा 2 सूर्यग्रहण भी होंगे। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से आरंभ हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से यह सूतक लग जाएगा। जिस समय सूतक लगेगा उसी समय देश भर के मंदिरों के पूजा की जाएगी और तुरंत बाद पट बंद कर दिए जाएंगे।
साइंस विशेषज्ञ वीरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पडऩे लगती है, तो इसे चंद्रग्रहण कहते हैं। चांद के संपूर्ण ङ्क्षबब पर हसिया के समान काली छाया नजर आती है। इस अवस्था को आंशिक या खंड ग्रहण कहा जाता है। कुछ मौकों पर यह काली छाया चांद को पूरी तरह से ढक लेती है। इसे पूर्ण चंद्रग्रहण या खग्रास चंद्रग्रहण कहा जाता है।

पिछले साल भी गुरु पूॢणमा पर लगा था चंद्रग्रहण
2019 में भी चंद्रग्रहण के समय गुरु पूॢणमा थी। यह ग्रहण 17 जुलाई की रात को लगा था। इस ग्रहण में खास यह था कि यह 149 साल बाद विशेष संयोग में था। इसमें ग्रहों की दृष्टि 149 साल पहले की तरह ही शनि, केतु और चंद्र धनु राशि में बैठे थे। राहु, सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में बैठे थे। एशियाई देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, सिंगापुर, फिलिपींस, मलेशिया और इंडोनेशिया के साथ ईरान, इराक, तुर्की और सऊदी अरब में भी इसे देखा गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!