कल आ सकती है हरियाणा कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, आज CEC की बैठक में लगेगी मुहर

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2024 11:29 AM

first list of haryana congress candidates may come tomorrow

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम को बैठक होने वाली है। कांग्रेस की सीईसी की बैठक में दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, दादर नगर हवेली की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर पर चर्चा होगी।

दिल्ली (कमल कंसल) : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम को बैठक होने वाली है। कांग्रेस की सीईसी की बैठक में दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, दादर नगर हवेली की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर पर चर्चा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि चर्चा के बाद उम्मीदवारों की सूची कल तक कांग्रेस पार्टी जारी कर सकती है। 

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लंबे समय से उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही है। हरियाणा के उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास पहुंच चुकी है, जिसमें हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों के लिए 18 नाम शामिल हैं। हर सीट के लिए दो नाम दिए गए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माने जाने वाले रोहतक की बात की जाए तो यहां पर पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर दांव खेल सकती है। इसके साथ ही पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा को पार्टी अंबाला या फिर सिरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!