दिवाली की शाम यमुनानगर की 2 गोदामों में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Nov, 2023 11:24 AM

fire breaks out in two warehouses in yamunanagar on diwali evening

देश व प्रदेश में धूमधाम से रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया गया। वहीं यमुनानगर में आतिशबाजी के चलते दो बड़े गोदामों में आग लग गई...

यमुनानगर(सुरेन्द्र मेहता): देश व प्रदेश में धूमधाम से रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया गया। वहीं यमुनानगर में आतिशबाजी के चलते दो बड़े गोदामों में आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचना मिली की बाजार के बीच हिंदुस्तान मोटर के गोदाम में आग लगी गई है। जिसके बाद तुरंत दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग की चपेट में आई गोदाम एक सकरी गली के अंत में थी। जिसके कारण फायर बिग्रेड टीम को गोदाम तक पहुंचने काफी मशक्कत करनी पड़ी।

PunjabKesari

जैसै तैसै फायर की टीम मौके पर पहुंची और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हिंदुस्तान गोदाम के पास कई और ग्रुप भी थी जिनमें आग लगने का खतरा बना हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। क्योंकि यह आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर तक लगी हुई थी। इस गोदाम में रबर प्लास्टिक व अन्य सामान पड़ा हुआ था। जिसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही थी।हालांकि इस आगजनी में करोड़ों के नुकासान अनुमान लगाया जा रहा है। फायर कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। क्योंकि तीन मंजिल की बिल्डिंग में आग लगने के कारण दिवारों में दरार आ गई है।

PunjabKesari

इस दौरान आग बुझा कर जैसे ही फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली थी कि एक और जगह आगजनी की सूचना मिली। यह सूचना पेपर मिल गेट के साथ लगते रास्ते के बीच से होते हुए तंग गलियों में कपड़े के गोदाम में आग लगी हुई थी। जहां फायर कर्मचारी पहुंचे तो यहां भी ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर तक कर्मचारियों ने आग देखी। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस गोदाम में भी घंटों फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हलांकि कड़ी मेहनत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक देर हो गई थी। गोदाम रखा सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

PunjabKesari

कर्मचारियों की माने तो दर्जनों गाड़ियां दोनों ही गोदाम पर आग बुझाने में लगी हुईं थी।  ऐसे में बार-बार गाड़ियां फायर ऑफिस से पानी भरकर यहां ला रही थी, ताकि जल्द से जल्द  आग पर काबू पा लिया जाए। क्योंकि दोनों ही गोदाम के पास लोगों के रिहायसी मकान थे। ऐसे में इन लोगों को अपने घरों में आग का खतरा बना हुआ था। वहीं दोनों गोदामों में आग से हुए नुकसान का आंकड़ा करोंडों में है। हालांकि स्पेयर पार्ट की गोदाम में तो कोई भी ऐसा सामान नहीं बचा जिसको सही माना जाए। जबकि कपड़े की गोदाम में फायर कर्मचारी ने निचले हिस्से पर काफी हद तक कपड़े को बचा लिया। गनीमत रही कि इन दोनों ही गोदाम में लगी आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि यह आज आतिशबाजी के चलते लगी या फिर शॉर्ट सर्किट से यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!