पिता व पुत्र अपनी-अपनी पार्टी के लिए उतरेंगे फील्ड में, कार्यकर्ताओं से होंगे रू-ब-रू

Edited By vinod kumar, Updated: 30 Dec, 2019 09:33 AM

father and son will come to the field for their respective party

जे.बी.टी. भर्ती घोटाले में जेल में बंद ओम प्रकाश चौटाला और डा. अजय सिंह को 14-14 दिन की फरलो मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला तथा अजय चौटाला अपनी-अपनी पार्टी की मजबूती के लिए फील्ड में उतरने जा रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला जहां जिलों में...

चंडीगढ़(बंसल) : जे.बी.टी. भर्ती घोटाले में जेल में बंद ओम प्रकाश चौटाला और डा. अजय सिंह को 14-14 दिन की फरलो मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला तथा अजय चौटाला अपनी-अपनी पार्टी की मजबूती के लिए फील्ड में उतरने जा रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला जहां जिलों में इनैलो कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे,वहीं अजय चौटाला जजपा के रुष्ट विधायकों को मनाने के अलावा संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। दोनों पिता-पुत्र को कल ही फरलो मिली है लेकिन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। 

ओम प्रकाश चौटाला के जिला स्तरीय दौरों का कार्यक्रम घोषित
इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का जिला स्तरीय कार्यक्रम पार्टी द्वारा घोषित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद ओम प्रकाश चौटाला के यह पहले जिला स्तरीय दौरे होंगे जिसके दौरान वह पार्टी कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू होंगे। ओम प्रकाश चौटाला 31 दिसम्बर को सोनीपत जिला कार्यालय में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए चौटाला अपने पूर्व राजनीतिक सलाहकार शेर सिंह बड़शामी के आवास पर पहुंचेंगे।

उनका रात्रि विश्राम यमुनानगर में होगा। 1 जनवरी को चौटाला यमुनानगर में जिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी दिन अम्बाला व पंचकूला के कार्यकत्र्ताओं के साथ उनकी बैठक होगी। 2 जनवरी को वह अभय सिंह चौटाला के चंडीगढ़ आवास पर रुकेंगे। उनके दौरों की सूचना से इनैलो कार्यकत्र्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। 

जजपा विधायकों से मिलेंगे अजय चौटाला 
जिस तरह जजपा विधायक राम कुमार गौतम ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है,उसके बाद जजपा नेता डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं। अजय सिंह चौटाला जजपा नेताओं से मिलकर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे,क्योंकि चर्चाओं की मानें तो मंत्री पद न मिलने से गौतम के अलावा कई अन्य जजपा विधायक भी नाराज बताए जा रहे हैं,हालांकि उन्हें विश्वास दिलवाया जा रहा है कि उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। अजय सिंह चौटाला डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला के पिता हैं और वह उनके शपथ ग्रहण समरोह में भी शामिल हुए थे। अजय सिंह का राजनीति में अपना कद है,ऐसे में जजपा कार्यकर्ताओं को लगता है कि अजय के आने से सारा मामला शांत हो जाएगा और संगठन को एक नई दिशा देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!